प्रतिनिधि, मेसरा.
विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) वीबी जी राम जी का जन जागरण अभियान के तहत नेवरी में लगे जनचौपाल लगाया गया. जिसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि नया रोजगार कानून भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक है. अब बिना काम किये बिचौलिये पैसाें की निकासी नहीं कर पायेंगे. गांव में ही ग्रामसभा होगी. ग्राम प्रधान जॉब कार्ड देंगे. 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन की काम की गारंटी है. 15 दिनों में काम नहीं मिलने पर मुआवजा और भत्ता दिया जायेगा. बायोमेट्रिक से पैसा मिलेगा. साथ ही कार्य में पारदर्शिता रखने के लिए आएआइ तकनीक का सहारा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा में अवैध निकासी मामले में कई बड़े अधिकारी जेल में हैं. अब बिचौलियों का खात्मा होगा. कहा कि गांव के वंचित, दलित, आदिवासियों की जीवन की रक्षा होगी. 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों के लिए केंद्र सरकार ने 14 करोड़ शौचालय बना दिये. गांव को समृद्ध बनाने के लिए चार करोड़ दीदियों को लखपति बनाया जायेगा. फ्लाइट उड़ाने से लेकर लेकर राष्ट्रपति तक महिला हैं. जनचौपाल में पश्चिमी भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, लक्ष्मी देवी, साधो उरांव, सन्नी मुंडा, कमलेश राम, मदन महतो, कामेश्वर महतो, महानंद महतो, शिवलाल महतो ने भी अपनी बातें रखीं.नेवरी में जनचौपाल में बोले केंद्रीय मंत्री संजय सेठB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
