हाउस नंबरिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर करें
खलारी में हाउस नंबर व नजरी नक्शा कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रतिनिधि, खलारी.
65 कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर रांची मुकेश कुमार व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रणव अंबष्ट ने शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों में चल रहे हाउस नंबरिंग व नजरी नक्शा तैयार करने के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में कार्य की प्रगति, हाउस नंबरिंग की स्थिति तथा नजरी नक्शा निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने बीएलओ व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि हाउस नंबरिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें तथा सभी मतदान केंद्र क्षेत्रों का नजरी नक्शा भी शीघ्र तैयार करें. ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता व शुद्धता बनाये रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
खलारी में हाउस नंबर व नजरी नक्शा कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
08 खलारी 01: हाउस नंबरिंग व नजरी नक्शा तैयार करने के कार्यों का निरीक्षण करते अधिकारी.