रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नेताओं ने झारखंड विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उनकी प्रशंसा सभी लोग करते थे. झारखंड निर्माण में सबसे बड़ा योगदान अटल जी का है. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,मेयर रोशनी खलखो,सुबोध सिंह गुड्डू समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे.
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज,भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजली देते भाजपा कार्यकर्ता : प्रभात खबर
Copied link
रांची में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वाजपेयी के झारखंड निर्माण में योगदान को अविस्मरणीय बताया.