झारखंड में टीकाकरण की रफ्तार में आयी तेजी, ये 4 जिले ग्रीन जोन में, इन जिलों में सुधार की जरूरत

झारखंड में कोरोना की रफ्तार में तेजी आयी है, इस मामले में सबसे ऊपर पूर्वी सिंहभूम जिला है. इनके अलावा 4 और जिले हैं जो कि पूर्वी सिंहभूम के साथ ग्रीन जोन में शामिल हैं. जबकि चतरा, धनबाद समेत 5 जिले ऑरेंज जोन में हैं.

Vaccination Percentage In Jharkhand रांची : राज्य में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आयी है. फिलहाल रोजाना 1.60 लाख से अधिक लोगों काे टीका लगाया जा रहा है. इस वजह से राज्य में टीकाकरण के पहले डोज में चार जिले ‘ग्रीन जोन’ में आ गये हैं.

ग्रीन जोन में शामिल सबसे ऊपर पायदान पर पूर्वी सिंहभूम जिला है, जहां सबसे अधिक 89 फीसदी आबादी को पहला डोज का टीका चुका है. वहीं, खूंटी में 83 फीसदी और पाकुड़ में 81 फीसदी आबादी को टीका लगाया जा चुका है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई जिले ग्रीन जोन के करीब हैं. यानी शीघ्र ही इन जिलाें में 80 फीसदी से अधिक आबादी को टीका लग जायेगा. इन जिलों में दुमका में 79 फीसदी, जामताड़ा में 78 फीसदी, रांची में 78 फीसदी, कोडरमा में 77 फीसदी, साहिबगंज में 77 फीसदी, हजारीबाग में 77 फीसदी आबादी को टीका का पहला डोज दिया जा चुका है.

अब भी पांच जिलों में सुधार की जरूरत

कोराेना टीका की पहली डोज लगाने के मामले में पांच जिलों में सुधार की जरूरत है. इनमें चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं. ये जिले ऑरेंज जोन में हैं. यहां 60 से 70 फीसदी के बीच ही टीकाकरण हुआ है. चतरा में 68, धनबाद में 69, गढ़वा में 68, गिरिडीह में 66, लोहरदगा में 64 और पलामू में 68 फीसदी आबादी को ही टीका लगा है.

कोरोना टीकाकरण में तेजी आयी है, जिसका नतीजा दिख रहा है. इसके बावजूद अब भी गति बढ़ानी होगी, तभी निर्धारित तिथि 15 जनवरी तक लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है. उपायुक्त और सिविल सर्जन को लगातार निर्देश दिया जा रहा है.

अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव

  • पूर्वी सिंहभूम में 89% आबादी को टीका

  • धनबाद, गिरिडीह, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा और पलामू जिले ऑरेंज जोन में

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >