फजर की नमाज के बाद शुरू होगा उर्स, रात में होगी सूफियाना कव्वाली; 23 सितंबर को जलसा-ए-गौसुल आजम

रांची में 11वीं शरीफ के अवसर पर खानकाह मजहरिया मुनअमिया में उर्स-ए-गौसुल आजम का आयोजन 22 और 23 सितंबर को होगा। इस धार्मिक आयोजन में सूफियाना कव्वाली, फातिहाखानी और लंगर-ए-गौसिया का विशेष प्रबंध किया गया है।

रांची. 11वीं शरीफ के अवसर पर 22 और 23 सितंबर को खानकाह मजहरिया मुनअमिया, फिरदौस नगर, मनिटोला, डोरंडा में उर्स-ए-गौसुल आजम का आयोजन किया जा रहा है. खानकाह के अल्हाज सैय्यद शाह अल्कमा शिब्ली कादरी की ओर से आयोजित उर्स में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महफिल-ए-समा, सूफियाना कव्वाली, फातिहाखानी और लंगर-ए-गौसिया का आयोजन होगा.

खानकाह की ओर से बताया गया कि उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों के लिए लंगर-ए-गौसिया की विशेष व्यवस्था की गयी है.

फजर की नमाज के बाद शुरू होगा कार्यक्रम

22 सितंबर को उर्स की शुरुआत सुबह नमाज-ए-फजर के बाद कुरआनखानी और परचमकुशाई से होगी. शाम पांच बजे गागर शरीफ का आयोजन होगा. इसके बाद शाम सात बजे फातिहाखानी और हल्का-ए-जिक्र होगा.

रात आठ से 10 बजे तक महफिल-ए-समा का आयोजन किया जायेगा. इसमें पटना खानकाह से आये कव्वाल सूफियाना कव्वाली पेश करेंगे. रात 10 बजे जायरीनों के लिए लंगर-ए-गौसिया का आयोजन होगा और लंगर वितरित किया जायेगा.

23 सितंबर को मिलाद शरीफ और जलसा-ए-गौसुल आजम

23 सितंबर को सुबह 10 बजे से मिलाद शरीफ और जलसा-ए-गौसुल आजम का आयोजन होगा. इसमें शहर के कई दानिश्वर और आलिम-ए-दीन तकरीर करेंगे.

दोपहर 12 बजे से फातिहाखानी और महफिल-ए-समा होगी. दोपहर दो बजे से जायरीनों के बीच लंगर वितरित किया जायेगा. वहीं रात आठ से 10 बजे तक आखिरी कुल, सूफियाना कव्वाली और लंगर वितरण का कार्यक्रम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >