महाराजा मदरा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण नामकुम बाजार महावीर मंदिर के समीप किया गया
By RAJESH VERMA | Updated at :
नामकुम.
महाराजा मदरा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण नामकुम बाजार महावीर मंदिर के समीप किया गया. पाहन ने पारंपरिक रिति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गयी. अतिथि केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंड़ा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, भाजपा की आरती कुजूर, कांग्रेस के सतीश पॉल मुंजनी, वार्ड पार्षद कविता सांगा, मुखिया अनिता तिर्की, शोभा कच्छप, किरण तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व पर्दा हटाकर प्रतिमा का अनावरण किया. अतिथियों ने मदरा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्ष व किये गये कार्यों पर अपने विचार दिये. लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरके व एक-दूसरे को गुलाल लगाया व जमकर आतिशबाजी की. मौके पर सरना समिति के बिरसा पाहन, मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, सुनील फकीरा कच्छप, किरण सांगा, प्रभुदयाल बडा़ाइक, कालीशरण शाहदेव, बलराम कोरियार, दुर्गा कोरियार, बादल सांगा, सुनील लकड़ा, अनमोल लकड़ा, शांति मुंड़ा, देवचन्द्र कोरियार, शंकर मुंड़ा आदि उपस्थित थे.