रांची में यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 8वां महासम्मेलन, चुनाव में उज्ज्वल-ज्योत्स्नेश्वर टीम की जीत

रांची में यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की 8वीं त्रैवार्षिक महासभा आयोजित हुई, जहाँ संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया. उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा और ज्योत्स्नेश्वर पांडेय अपनी टीम के साथ भारी मतों से विजयी हुए.

रांची. यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, झारखंड का 8वां त्रैवार्षिक महासभा सम्मेलन जेके सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, डिबडीह में आयोजित हुआ. महासभा में संगठन की पिछली अवधि की गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गयी. इस दौरान महासचिव की रिपोर्ट और संगठन के लेखा-जोखा को भी प्रस्तुत किया गया.

चुनाव में टीम ने दर्ज की जीत

महासभा के बाद संगठन का चुनाव कराया गया. इसमें उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा अध्यक्ष और ज्योत्स्नेश्वर पांडेय महासचिव पद पर पुनर्निर्वाचित हुए. उनकी टीम ने प्रतिद्वंद्वी पैनल के खिलाफ भारी मतों से जीत दर्ज की.

कई राज्यों के पदाधिकारी रहे मौजूद

सम्मेलन में ऑल इंडिया यूनियन बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव उपेंद्र कुमार और चेयरमैन प्रिया रंजन कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा दुर्गापुर-हावड़ा के महासचिव राजेश यादव, ओडिशा के महासचिव गौरीशंकर चौधरी और छत्तीसगढ़ के महासचिव रविशंकर दुबे ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >