Cricket : अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट शुरू, टेंडर हार्ट का जीत से आगाज

टेंडर हार्ट का जीत से आगाज

रांची. रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-16 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में शुरू हुई. प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की प्राचार्या सूचि शर्मा और आरडीसीए के उपाध्यक्ष स��नील कुमार ने किया. उदघाटन मैच टेंडर हार्ट स्कूल और टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया. इसमें टेंडर हार्ट स्कूल ने 174 रन से जीत दर्ज की. टेंडर हार्ट ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 235 रन बनाये. टीम के लिए लक्ष्मण ने 69 व कृष्णा ने 45 रन बनाये. सत्यम, कृष्णा और सक्षम ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की टीम 61 रन पर आउट हो गयी. आयन ने 28 रन बनाये. हिमांशु ने चार व अनस ने तीन विकेट लिये. मौके पर आरडीसीए के सचिव शैलेंद्र कुमार, मुज्जफर अली, सुनील पाल, राजीव सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >