झारखंड: माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले स्टूडेंट्स 3.5 से बढ़कर 6.6% हुए

UDISE रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में स्कूली छात्रों की ड्रॉपआउट दर में वृद्धि देखी गई है, खासकर हाईस्कूल स्तर पर. हलांकि, राज्य की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर बनी हुई है.

Jharkhand School News: केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के यू-डायस का रिपोर्ट जारी कर दिया है. झारखंड में प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालय तक में विद्यार्थियों के ड्रापआउट दर में वृद्धि हुई है. हलांकि इसके बाद भी राष्ट्रीय औसत में झारखंड की स्थिति काफी बेहतर है. राज्य में हाईस्कूल स्तर पर विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है. राज्य में 6.6 फीसदी विद्यार्थी हाईस्कूल स्तर पर विद्यालय छोड़ देते हैं. राष्ट्रीय स्तर पर यह आकड़ा 9.5 फीसदी का है. राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष माध्यमिक स्तर पर ड्रापआउट दर में सुधार हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर पिछले वर्ष हाईस्कूल स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 11.5 फीसदी थी. इसमें लगभग दो फीसदी की कमी आई है. वहीं झारखंड में यह आकड़ा 3.50 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी हो गया है. मध्य विद्यालय स्तर पर भी राज्य में ड्रापपाउट रेट 1.70 से बढ़कर 2.50 हो गया है.

राज्य में ड्राप आउट रेट

वर्ष 2025-26

स्तरराष्ट्रीयझारखंड
प्राथमिक0.30.1
उच्च प्राथमिक3.62.5
माध्यमिक9.56.6

वर्ष 2024-25

शिक्षा स्तरराष्ट्रीय झारखंड
प्राथमिक0.30.0
उच्च प्राथमिक3.51.70
माध्यमिक11.53.50

राज्य में एक स्कूल में औसतन 169 बच्चे

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के स्कूलों में औसतन 169 बच्चे नामांकित है. यह राष्ट्रीय औसत के बराबर है. राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विद्यालय में 169 बच्चे नामांकित है. राज्य में ऑवरऑल छात्र शिक्षक अनुपात में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर तक मिलाकर राज्य में 36 विद्यार्थी पर एक शिक्षक कार्यरत हैं. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह संख्या 24 है. राज्य में प्लस टू स्तर पर छात्र शिक्षक अनुपात बढ़ा है. वर्ष 2024-25 में प्लस टू स्तर पर 47 विद्यार्थी पर एक शिक्षक कार्यरत थे यह बढ़कर अब 52 हो गया है. प्राथमिक व मध्य विद्यालय में छात्र शिक्षक अनुपात में पूर्व की तुलना में सुधार हुआ है.

क्या है छात्र-शिक्षक अनुपात?

स्तरछात्र-शिक्षक अनुपात
प्राथमिक (कक्षा 1-5)25 : 1
उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8)23 : 1
माध्यमिक (कक्षा 9-10)30 : 1
उच्च माध्यमिक / प्लस टू (कक्षा 11-12)52 : 1

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >