ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

बीजुपाड़ा-खलारी मार्ग पर घटना

चान्हो. बीजुपाड़ा-खलारी मार्ग पर बलथरवा के निकट रविवार को टर्बो ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तौसिफ कुरैशी (21) व समीर कुरैशी (22) घायल हो गये. दोनों कुड़ू के लापुर गांव के रहनेवाले हैं. घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे घटी. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से खलारी जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >