छत ढहने से दो मजदूर घायल

डकरा केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पुराने भवन को तोड़ रहे दो मजदूर छत के साथ नीचे गिर गये.

प्रतिनिधि, डकरा.

डकरा केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पुराने भवन को तोड़ रहे दो मजदूर छत के साथ नीचे गिर गये. इस हादसे में सूरज गंझू व दीपक उरांव घायल हो गये. संवेदक अफताब आलम ने दोनों घायलों को मलबा से बाहर निकाला और डकरा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार एफडी इंटरप्राइजेज और अफताब आलम के ज्वाइंट वेंचर में भवन गिराने का काम कराया जा रहा है. जिसमें मजदूर छत तोड़ रहे थे. इसी बीच दीवार टूट गयी और छत गिर गया. ज्ञात हो कि पुराने भवन को तोड़कर नया भवन का निर्माण किया जाना है. सीसीएल उक्त कार्य को 04.78 करोड़ की लागत से करा रही है. उक्त भवन 45 वर्ष पुरानी है. पुरानी दीवार पर ही नयी छत की ढलाई कराने का प्राक्कलन बना दिया गया है जो बिल्कुल आधारहीन है. इस संबंध में विभागीय प्रमुख सुमन कुमार से बात करने का प्रयास किया गया. उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

भवन की गुणवत्ता पर सवाल :

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद और सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के व्यक्तिगत प्रयास से 20 वर्ष बाद डकरा में पुनः केंद्रीय विद्यालय खुलने कर प्रक्रिया शुरू हुई है. लेकिन इसके लिए सीसीएल के कार्य की गुणवत्ता को लेकर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग कमजोर बना तो बच्चों के लिए यह खतरा उत्पन्न हो सकता है.

10 डकरा 01, 02 घायल मजदूर.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >