रांची में चोरी की कीमती बाइक के साथ दो छात्र गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोअर पुलिस ने ट्रेस किया तो चोरी के समय लायी गयी स्कूटी के आधार पर दोनों युवकों का पता लगाया गया. दोनों को गाड़ीगांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

रांची : चोरी की कीमती बाइक के साथ राजधानी के एक नामी कॉलेज के दो छात्रों दीपक उरांव व दीपक खेस को गिरफ्तार किया गया है. दोनों गाड़ी गांव के निवासी हैं. तीन दिन पहले दोनों ने पत्थलकुदुआ से मांडू निवासी प्रेम उरांव की कीमती बाइक की चोरी कर ली थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोअर पुलिस ने ट्रेस किया तो चोरी के समय लायी गयी स्कूटी के आधार पर दोनों युवकों का पता लगाया गया. दोनों को गाड़ीगांव से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से चोरी की बाइक व चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गयी.

आरोपियों को नशे की लत है. उनके पास से गांजा भरा सिगरेटभी बरामद किया गया है. सदर अस्पताल से मोबाइल चोर पकड़ाया : सदर अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को अस्पताल के कर्मियों ने पकड़ा. पिटाई के बाद उसे लोअर बाजार पुलिस को सौंप दिया गया. लोअर बाजार पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. चूंकि सदर अस्पताल से लगातार मोबाइल की चोरी हो रही है, इसलिए गिरोह के पकड़े जाने की संभावना है.

Also Read: पीएम मोदी की फ्लाइट की लैंडिंग से पहले रांची के जगन्नाथपुर में फायरिंग, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >