कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

थाना क्षेत्र के कैंबो गांव स्थित कब्रिस्तान की जमीन में नवजात के शव को दफन किये जाने के बाद शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये.

मांडर.

थाना क्षेत्र के कैंबो गांव स्थित कब्रिस्तान की जमीन में नवजात के शव को दफन किये जाने के बाद शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. एक पक्ष के लोगों का कहना था कि यह जमीन उनके समुदाय के कब्रिस्तान की है. इसमें दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नवजात के शव को दफनाकर जान बूझकर विवाद करने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए शव को अविलंब यहां से हटाया जाये. जबकि उसमें नवजात का शव दफनाने वाले पक्ष के लोगों का दावा था कि कब्रिस्तान की उक्त जमीन का कुछ हिस्सा उनका भी है. जिसमें काफी पहले से ही उनके समुदाय के मृत छोटे बच्चों को दफनाया जाता है. मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी आरएन चौधरी व मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली पुलिस बल के साथ कैंबो गांव पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात की. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मामले को लेकर शनिवार को मांडर अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक की जायेगी और उक्त जमीन के कागजात के अवलोकन के बाद दोनों पक्षों के बीच के विवाद का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >