रांची में दो और कोरोना संक्रमित मिले, देवघर में दूसरा पॉजिटिव

रांची : झारखंड शुक्रवार को तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें दो रांची के हिंदपीढ़ी के हैं. जबकि, एक देवघर का है. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. हिंपीढ़ी में मिले दो मरीजों में 25 वर्षीय एक महिला और 35 वर्षीय एक पुरुष शामिल है. वहीं, देवघर जिले में […]

रांची : झारखंड शुक्रवार को तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें दो रांची के हिंदपीढ़ी के हैं. जबकि, एक देवघर का है. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. हिंपीढ़ी में मिले दो मरीजों में 25 वर्षीय एक महिला और 35 वर्षीय एक पुरुष शामिल है. वहीं, देवघर जिले में मिला दूसरा नया संक्रमित मरीज सारवां का रहनेवाला 18 वर्षीय युवक है, जो गुजरात के सूरत से अपने घर लौटा था. इससे पूर्व में देवघर के गम्हरिया का रहनेवाला एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था.

वह पंजाब से लौटा था. इधर, शुक्रवार को तीन नये मरीजों के मिलने से झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हो गयी है. राज्य में इनमें अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि, आठ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस 48 हैं. झारखंड में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से मिले हैं. यहां अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं.

वहीं रांची में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 पर पहुंच गयी है. राज्य में कोरोना के संक्रमण की

जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ

रांची 37 2 05

बोकारो 10 01 00

हजारीबाग 3 00 02

धनबाद 02 00 00

गिरिडीह 02 00 00

सिमडेगा 02 00 01

देवघर 02 00 00

गढ़वा 01 00 00

कुल 59 03 08

नोट : इन आंकड़ों में रांची बरियातू निवासी के पूर्व डीडीसी का मामला शामिल नहीं है. वह आंकड़ा जोड़ने पर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60 और इससे मरनेवालों की संख्या चार हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >