Ranchi News : रांची- हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी दो फ्लाइट

Ranchi News : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने के लिए आनेवाले दिनों में लोगों को दो और विकल्प मिलेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस रांची से हैदराबाद के लिए अगले माह से दो फ्लाइट शुरू करेगी.

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने के लिए आनेवाले दिनों में लोगों को दो और विकल्प मिलेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस रांची से हैदराबाद के लिए अगले माह से दो फ्लाइट शुरू करेगी. एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि रांची से हैदराबाद के लिए एक फ्लाइट सुबह में और एक रात में शुरू की जायेगी. इसके लिए एयरलाइंस ने डीजीसीए से अनुमति मांगी है. फ्लाइट की समय सारिणी मिलने के बाद सेवा शुरू की जायेगी. मालूम हो कि वर्तमान में रांची से हैदराबाद के लिए एकमात्र फ्लाइट है. फ्लाइट संख्या 6ई398 रांची-हैदराबाद सुबह 10.55 में उड़ान भरती है. वहीं रांची से हैदराबाद काफी संख्या में मरीज व छात्रों के आवागमन को लेकर चेंबर व जन प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से विमान सेवा शुरू करने की मांग की थी.

कई विमानों ने विलंब से भरी उड़ान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों के लिए कई विमानों ने विलंब से उड़ान भरी. इस कारण यात्रियों को आधा से एक घंटा तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इंडिगो की विमान संख्या 6ई2332 रांची-दिल्ली विमान सुबह 9.30 बजे के स्थान पर सुबह 10.14 बजे रांची से उड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या 15549 रांची-दिल्ली दोपहर 1.30 बजे के स्थान पर दोपहर 2.29 बजे उड़ा. इंडिगो की विमान संख्या 6ई2219 रांची-दिल्ली विमान दोपहर 2.40 बजे के स्थान पर दोपहर 3.39 बजे उड़ा. विस्तारा की विमान संख्या यूके 754 रांची-दिल्ली विमान दोपहर 3.40 बजे के स्थान पर शाम 4.08 बजे उड़ा. इंडिगो की विमान संख्या 6ई298 रांची-मुंबई विमान ने शाम 4.30 बजे के स्थान पर शाम 6.09 बजे उड़ान भरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >