नाली निर्माण के दौरान बिजली खंभा गिरा, करंट से दो कुत्तों की मौत

थाना क्षेत्र के लोवाडीह रियाडा जानेवाली गली में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बिजली खंभा गिर गया.

नामकुम.

थाना क्षेत्र के लोवाडीह रियाडा जानेवाली गली में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बिजली खंभा गिर गया. जिससे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने दो कुत्तों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करायी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है. विभाग ने समय पर बिजली तारों की जांच और रखरखाव नहीं करता है.

कुछ दिनों पहले दीवार गिरने से मजदूर की हुई थी मौत :

जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उससे कुछ दूर पहले ही नाली निर्माण कर रहे मजदूर पर दीवार गिर गयी थी. दीवार में दबकर मजदूर की मौत हो गयी थी. जिसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आयी थी. ठेकेदार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिये बगैर ही मजदूर का शव उसके घर मुर्शिदाबाद भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >