सामूहिक विवाह समारोह में पिपरवार की दो कन्याओं की हुई शादी

रामगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पिपरवार की दो कन्यायें भी दांपत्य जीवन में बंधीं.

पिपरवार. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा रविवार को रामगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पिपरवार की दो कन्यायें भी दांपत्य जीवन में बंधीं. इनमें किचटो पंचायत के बनहे निवासी नीतु कुमारी (पिता रिझन गंझू) एवं पताल बरटोला निवासी मोनिका कुमारी (पिता स्व. रामा भुइयां) का विवाह संपन्न हुआ. इस अवसर पर पिपरवार से गये दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं ने उनके विवाह संपन्न कराने में सहायता की. विवाह के बाद कार्यकर्ताओं ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह, धनराज भोक्ता, रीना देवी, रामलाल महतो, सुखी गंझू, अरुण सिंह, इन्ना देवी, सुरेश महतो, राघवेंद्र कुमार, मालती देवी, चुरामन महतो, दिलेश्वर महतो, रवि शंकर जायसवाल, जितेंद्र साहू, माधुरी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >