राशन दुकानदार से लूट मामले में दो गिरफ्तार

राशन दुकानदार से लूट मामले में दो गिरफ्तार

कांके : थाना क्षेत्र के आइटीबीपी कैंप के समीप चौधरी पेट्रोल पंप के पास हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनमें मेराज राय (पिता स्व आलम राय) व तौकीर आलम (पिता इलताफ आलम) शामिल हैं.

दोनों बेड़ो थाना क्षेत्र के केसा गांव के रहने वाले हैं. ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को राशन दुकानदार चामगुरु निवासी किश्वर महतो राशन लाने अपनी लूना से पंडरा जा रहा था. इसी क्रम में वह चौधरी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर निकला, तो आगे रास्ते में दो अपराधियों ने उससे 15 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था.

टेक्निकल सेल की मदद से दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी बेड़ो थाना क्षेत्र से की गयी. कांके थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी लूट के 15 हजार रुपये बांट लिये थे. मोबाइल फोन मेराज राय के पास से बरामद हुआ. मोबाइल बेच कर दोनों के बीच पैसे का बंटवारा होना था. दोनों अपराधियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को जेल भेजा गया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >