रांची की उलगुलान न्याय महारैली में गीत गाने लगे तेजस्वी यादव, बोले- गोबर को हलवा बना देते हैं मोदी जी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रांची की उलगुलान न्याय महारैली में गीत भी गाए. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गोबर को भी हलवा बना देते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में तेजस्वी यादव ने एक गीत सुनाया. इस पैरोडी के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोविंदा की फिल्म का गाना गाया.

रांची की रैली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी को झूठ बोलने की फैक्ट्री करार देते हुए कहा कि वह इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बना देते हैं. तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी बोलने से पहले कुछ नहीं सोचते. बिहार आए, तो बोले कि जमाना बदल गया है. टेक्नोलॉजी का जमाना है. क्या लालटेन मोबाइल को चार्ज कर सकता है. तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी गड़बड़ा गए हैं. इंडिया अलायंस से वे डरे हुए हैं.

तेजस्वी बोले- 400 पार वाली फिल्म सुपर फ्लॉप हो चुकी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी और भाजपा 400 पार का नारा लगा रहे हैं. 400 पार का फिल्म दिखा रहे हैं. चुनाव के पहले दिन ही जनता ने मोदीजी की 400 वाली फिल्म को सुपर फ्लॉप कर दिया. राजद नेता ने दावा किया कि मोदी जी को सुनने के लिए अब भीड़ नहीं आ रही है. उनके झूठ से लोग परेशान हो चुके हैं. उनके जुमलों के पहाड़ को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में जनता ने ढाह दिया है.

बिहार, झारखंड, यूपी में मिलकर लड़े, तो बीजेपी सरकार नहीं बनेगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश की 134 सीटों पर हम सब एक होकर मजबूती के साथ लड़ेंगे, तो बीजेपी सत्ता में नहीं आने वाली. उन्होंने जनता से अपील की कि सभी एकजुट होकर इंडिया अलायंस के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं.

हेमंत सोरेन को जेल भेजने का बदला आपको लेना होगा : तेजस्वी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बीजेपी के झांसे में नहीं आना है. हेमंत सोरेन को जेल भेजने का बदला आपलोगों को लेना होगा. कहा कि बिहार में हमने बीजेपी की हवा टाइट कर दी है. बिहार में हम अकेले हेलीकॉप्टर से उड़ रहे हैं. भाजपा के 25-30 हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं. हमने अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है और बीजेपी की हवा टाइट कर दी है.

भाजपा की फिर से सरकार बनी, तो लोकतंत्र नहीं बचेगा

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अगर फिर से बन गई, तो संविधान नहीं बचेगा. लोकतंत्र नहीं बचेगा. हालांकि, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में मोदी सरकार से कहा- बोलने से पहले सोच लो. अगर सोच रहे हो संविधान बदलने का, तो देश की जनता आप लोगों को खत्म कर देगी.

झारखंड ने मूड बना लिया है- भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये मैदान आज की रैली में छोटा पड़ गया. इसका मतलब है कि झारखंड ने मूड बना लिया है- भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है. मैं इसके लिए कल्पना बहन, गुरु जी और चंपाई सोरेन को धन्यवाद देता हूं, जिनके कारण सभी एकजुट हुए हैं. जो तानाशाही देश में चल रही है, उसे उखाड़ फेंकना है.

झारखंड, दिल्ली में बढ़िया काम हो रहा था, मोदी जी को नहीं पचा

राजद नेता ने कहा कि आज दो कुर्सियां खाली हैं. एक अरविंद केजरीवाल की और दूसरी हेमंत सोरेन की. दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था. झारखंड में बढ़िया काम हो रहा था. ये बात मोदी जी को हजम नहीं हुई. इसलिए ईडी को दोनों के पीछे लगा दिया. सबको जेल में डाल दिया. इन्हें पता ही नहीं कि हम जेल से नहीं डरते. हमारे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था.

पीएम मोदी ने देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पीएम मोदी ने महंगाई बढ़ाई है. बेरोजगारी बढ़ाई है. उन्होंने 2014 से पहले कहा था कि 2 करोड़ नौकरी देंगे. 15 लाख रुपए देंगे. आपके खाते में भले पैसे नहीं आए, लेकिन उनके खाते में जरूर पहुंच गए. उन्होंने अब तक सिर्फ झूठ ही बोला है. ऐसे में आपको वोट से चोट देना है.

उलगुलान न्याय महारैली के मंच से तेजस्वी यादव ने गाया ये गीत

अपना भाषण खत्म करने से पहले बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कल्पना सोरेन ने उनसे आग्रह किया है कि एक गीत सुना दें. इसके बाद उन्होंने गीत गाना शुरू किया…
तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो…
रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे,
रोज-रोज तुम जो इतना झूठ बोलोगे,
जनता रूठ जाएगी तो हाथ मलोगे.

Also Read : उलगुलान न्याय महारैली: हेमंत सोरेन व अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Also Read : अखिलेश यादव ने ‘मोदी की गारंटी’ पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता संविधान की गारंटी चाहती है

Also Read : VIDEO: रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान न्याय महारैली’, चारों ओर दिख रहे थे ‘हेमंत सोरेन’

Also Read : ‘2024 में एनडीए की सरकार का बनना आदिवासियों के लिए खतरनाक’ रांची की उलगुलान न्याय महारैली में कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का खत

Also Read : ‘हेमंत सोरेन हैं हिम्मतवाले’ उलगुलान न्याय महारैली में बोले मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी की चिट्ठी पढ़ पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >