गायत्री शक्तिपीठ पीठ के ट्रस्टी केएम शर्मा का निधन

डकरा गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी केएम शर्मा का सोमवार को रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया.

डकरा. डकरा गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी केएम शर्मा का सोमवार को रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया. वे पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. डकरा गायत्री शक्तिपीठ के सामने उनका पार्थिव शरीर लाया गया, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वे मूल रूप से बिहार अरवल जिला के रहनेवाले थे. वही उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. परिजन शव को लेकर अरवल के लिए देर शाम रवाना हुए. डकरा जीएम ऑफिस के पीछे वे माइनस कॉलोनी में रहते थे. वे शुरुआत से ही पीठ से जुड़े रहे. गायत्री परिवार के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >