सिल्ली. सिल्ली-मुरी ओपी थाना कांड संख्या 58/26 के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में चान्हो थाना क्षेत्र के बालसोकरा निवासी सलीम खान और लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के तोरांग निवासी राम पाहन शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, दोनों पर ट्रक चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को लोहरदगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार करने की बात कही है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किये गये ट्रक को कहीं बेच दिया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी किये गये ट्रक की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं.
