रांची-मुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हादसे के बाद चालक फरार

रांची-मुरी मार्ग पर आईडीबीआई बैंक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक सुरक्षित है और मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिल्ली. रांची की ओर से आ रहा एक ट्रक रांची-मुरी मार्ग पर मुरी स्थित आईडीबीआई बैंक के समीप रविवार की रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर पलट गया.

घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक इंश्योरेंस कंपनी की ओर से ट्रक का निरीक्षण किया जाना बाकी है.

इस कारण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को फिलहाल घटनास्थल से नहीं हटाया गया है. मुरी पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >