Jharkhand : हेमंत सोरेन के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं, भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का आरोप

hemant soren rule tribals not safe in Jharkhand bjp state president deepak prakash रांची (Ranchi) : झारखंड (Jharkhand) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं (Tribals not Safe in Jharkhand) हैं. Tribals not Safe in Jharkhand Killing of tribals during rule of hemant soren government

रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं.

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों पर हो रहे हमलों पर मौन है और इन हमलों के दोषियों को बचाने में लगी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार (16 मार्च, 2020) को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दूसरे संप्रदाय के लोगों ने अकारण हमला कर महिलाओं समेत लगभग दर्जन भर लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

दीपक प्रकाश ने इस घटना में घायल हुए लोगों से मंगलवार को मुलाकात की और उसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी हित की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में राज्य की राजधानी में भी आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं.

श्री प्रकाश ने कहा आदिवासियों के हितैषी बनने वाले हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल की शुरुआत ही आदिवासियों की नृशंश हत्या से हुई. इस सरकार में लोगों का सुख-चैन छिन गया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का सही एफआइआर भी दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने न तो पीड़ितों का बयान लिया, न ही घायलों की रिपोर्ट बनवायी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटी का छेका कराने गये लोग बस से लौट रहे थे. इसी वक्त हमला हुआ. लेकिन, पुलिस ने सरकार के इशारे पर घटना की लीपापोती का कुत्सित प्रयास किया है. घटना को एक टेम्पो वाले के साथ लड़ाई में तब्दील कर दिया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस पीड़ित परिवारों को ही गिरफ्तार करने एवं प्रताड़ित करने में लगी है.

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अरगोड़ा चौक स्थित आदिवासी लोहरा परिवारों बुल्लू देवी (पति जितेंद्र लोहरा), समुद्री देवी (पति स्व शंकर लोहरा),काजल कुमारी, आकाश लोहरा, आकाश तिर्की, शंकर लोहरा, दिलीप लोहरा,आनंद लोहरा सहित अन्य घायल एवं पीड़ित परिवारों से मिले.

सोमवार को कडरू स्थित हज हाउस के पास संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे धरना स्थल के समीप आपराधिक तत्वों ने आदिवासी समाज के लोगों पर जानलेवा हमला किया. इसमें कई लोग घायल हुए हैं. जिस बस में ये लोग सवार थे, उसे जलाने की कोशिश की गयी.

पीड़ित परिवार गरीब आदिवासी हैं. बेटी के छेका कार्यक्रम संपन्न कर नामकुम से अरगोड़ा लौट रहा था. खुशी में बज रहे गाने को लेकर अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला किया. कडरू को भी शाहीन बाग जैसा बनाकर राजधानी को आतंकित करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस को सीसीटीव फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर 24 घंटे के भीतर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी. दूसरी ओर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >