Political News : संताल परगना में आदिवासी अस्तित्व खतरे में : बाबूलाल

मुंबई में कल 13 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है. इन सबका आधार कार्ड झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर इलाके से बना हुआ है. इनमें एक महिला और बारह पुरुषों की जन्मतिथि एक समान एक जनवरी ही अंकित है.

रांची (वरीय संवाददाता). भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. खबरों से पता चला है कि मुंबई में कल 13 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है. इन सबका आधार कार्ड झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर इलाके से बना हुआ है. इनमें एक महिला और बारह पुरुषों की जन्मतिथि एक समान एक जनवरी ही अंकित है.

श्री मरांडी ने कहा कि साहिबगंज के एसपी ने आज पूछने पर बताया कि वहीं के डीसी ने कमेटी बनाकर इसकी जांच का आदेश दिया है. बांग्लादेश निकट होने के कारण साहिबगंज और पाकुड़ का इलाका घुसपैठियों को लेकर सुर्खियों में है. इस वजह से संताल परगना में आदिवासियों का अस्तितव खतरे में है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की मंशा इसी बात से समझी जा सकती है कि जब हाइकोर्ट ने घुसपैठ की जांच का आदेश दिया तो, इस जांच को रोकने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी.

मामले को दबाने या लीपापोती का काम न हो

श्री मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जांच के नाम पर मामले को दबाने या लीपापोती का काम न करे. मुंबई में पकड़े गये लोगों का आधार कार्ड कब बना, किसने बनाया या बनवाया. उन सबकी पूरी जानकारी तुरंत सामने लायें और कड़ी कार्रवाई करें. साहिबगंज जिला प्रशासन वस्तुस्थिति से उन्हें भी अवगत कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >