रांची में तैनात 14 पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

रांची में तैनात 14 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है. सभी पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर थे और वर्तमान में रांची पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे. इनका ट्रांसफर कर इन्हें विभिन्न थानों का प्रभारी बनाया गया है.

Ranchi Police Transfer-Posting: राजधानी रांची में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजधानी के 14 इंस्पेक्टर्स को थाना प्रभारी बनाया गया है. सभी के नाम और पद के साथ आदेश जारी करते हुए लिखा गया कि इन पुलिस पदाधिकारियों को उनके तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है और आदेश दिया जाता है कि अविलंब नए पद पर योगदान देंगे.

सभी इंस्पेक्टर रांची पुलिस केंद्र में थे पदस्थापित

अलग-अलग थानों के प्रभारी बनाए जाने वाले सभी पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर थे और वर्तमान में रांची पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे. इस ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद 14 थानों कांके, अरगोड़ा, खेलारी, नामकुम, धुर्वा, सुखदेवनगर, टाटीसिल्ले, डेलीमार्केट, रातु, जगरनाथपुर, चुटिया, जगरनाथपुर (यातायात), गोंदा और तमाड़ अंचल को नए थानेदार मिल जाएंगे.

कौन किस थाने का प्रभारी

  • पदनाम एवं नाम (वर्तमान पदस्थापन) — नव पदस्थापन

  • इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, कांके

  • इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, अरगोड़ा

  • इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, खेलारी

  • इंस्पेक्टर ब्रम्हदेव प्रसाद (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, नामकुम

  • इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, धुर्वा

  • इंस्पेक्टर रामाकान्त ओझा (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, सुखदेवनगर

  • इंस्पेक्टर मनोज कुमार (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, टाटीसिल्ले

  • इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, डेलीमार्केट

  • इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, रातु

  • इंस्पेक्टर हरिदेव प्रसाद (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, जगरनाथपुर

  • इंस्पेक्टर उमाशंकर (पुलिस केंद्र, रांची) – थाना प्रभारी, चुटिया

  • इंस्पेक्टर तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (पुलिस केंद्र, रांची) – यातायात थाना प्रभारी, जगरनाथपुर

  • इंस्पेक्टर रवि कुमार सिह (पुलिस केंद्र, रांची) – यातायात थाना प्रभारी, गोंदा

  • इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो (पुलिस केंद्र, रांची) – तमाड़ अंचल

Also Read: रांची जिले में तैनात विभिन्न पुलिस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
Also Read: चतरा में टीएसपी के संरक्षण में हो रही अफीम की खेती, पहले से थी पुलिस पर हमले की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >