झारखंड में चार IPS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, रांची के पूर्व एसएसपी सुरेंद्र झा बने ATS के एसपी

IPS Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. रांची के सीनियर एसपी रह चुके सुरेंद्र कुमार झा को आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) का एसपी बनाया गया है. अभी तक वह पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे.

IPS Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. गुरुवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. इसके मुताबिक, राजधानी रांची के सीनियर एसपी (SSP) रह चुके सुरेंद्र कुमार झा (Surendra Kumar Jha) को आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) का एसपी बनाया गया है. अभी तक वह पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे.

सुनील भास्कर जैप के पुलिस उप-महानिरीक्षक बने

सुरेंद्र कुमार झा 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और रांची के एसएसपी थे. इसके बाद उन्हें कहीं पदस्थापित नहीं किया गया था. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी सुनील भास्कर (Sunil Bhaskar) को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) का पुलिस उप-महानिरीक्षक बना दिया गया है. सुनील भास्कर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

Also Read: रांची में DC के बाद SSP का भी हुआ तबादला, किशोर कौशल बने नये SSP, 8 IPS ऑफिसर्स की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

धनंजय कुमार सिंह जैप-10 होटवार के कमांडेंट बने

धनंजय कुमार सिंह (Dhananjay Kumar Singh), जो अब तक पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत थे, उन्हें अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार (रांची) के कमांडेंट (समादेष्टा) के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, जैप-10 की कमांडेंट और 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी संध्या रानी मेहता (Sandhya Rani Mehta) को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) का एसपी बना दिया गया है.

जुलाई से पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे सुरेंद्र कुमार झा

उल्लेखनीय है कि जुलाई में झारखंड सरकार ने 8 IPS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया था. उसी समय से रांची के एसएसपी रहे सुरेंद्र कुमार झा पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. उनकी जगह किशोर कौशल को राजधानी का नया SSP बनाया गया था. रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पूर्वी सिंहभूम का SSP बना दिया गया था.

तदाशा मिश्र को बनाया गया था गृह विभाग का विशेष सचिव

बता दें कि अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिदेशक (Additional DGP) प्रशांत सिंह को झारखंड सशस्त्र पुलिस (Jharkhand Armed Police- JAP) का अपर पुलिस महानिदेशक बना दिया गया था. झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बना दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >