Transfer-Posting: डॉ सिद्धार्थ सान्याल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख बने, 16 जिलों में सिविल सर्जनों की नियुक्ति

Transfer-Posting in Health Department Jharkhand: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के साथ-साथ नये सिरे से सिविल सर्जन की नियुक्ति भी की गयी है. डॉ सिद्धार्थ सान्याल को निदेशक स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी दी गयी है. डॉ अजित खलखो और डॉ दिनेश कुमार को अहम जिम्मेदारियां दी गयीं हैं. कौन-कहां के सिविल सर्जन बने हैं, लिस्ट यहां देखें.

Transfer-Posting in Health Department Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. नये निदेशक की नियुक्ति की गयी है और 16 जिलों में नये सिरे से सिविल सर्जन को नियुक्त किया गया है. डॉ सिद्धार्थ सान्याल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख बनाये गये हैं. ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

डॉ अजित खलखो और डॉ दिनेश कुमार को अहम जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक फेरबदल किया है. डॉ अजित खलखो और डॉ दिनेश कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयीं हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने 8 जुलाई को जारी कर दी अधिसूचना

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार 8 जुलाई 2025 को इसकी अधिसूचना जारी की. इसमें कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की घोषणा की गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जिन अधिकारियों को कोई नया प्रभार नहीं दिया गया है, उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची में योगदान देना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसका कहां हुआ तबादला, किसको कहां मिली पोस्टिंग

  • डॉ सिद्धार्थ सान्याल, क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग को निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड बना दिया गया है.
  • डॉ अजित खलखो, पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उनको निदेशक, शोध, स्वास्थ्य निदेशालय, रांची बनाया गया है.
  • डॉ दिनेश कुमार, पूर्व सिविल सर्जन, चतरा को निदेशक, योजना एवं प्रशासन, स्वास्थ्य निदेशालय, रांची का कार्यभार सौंपा गया है.
  • डॉ आशुतोष कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धनबाद को निदेशक, संचारी रोग, स्वास्थ्य निदेशालय, रांची नियुक्त किया गया है.
  • डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, सिविल सर्जन, गिरिडीह का तबादला क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के पद पर कर दिया गया है.
  • डॉ चंद्र किशोर शाही, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर और पूर्व निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं को क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, संताल परगना प्रमंडल, दुमका बना दिया गया है.

जिलों में सिविल सर्जनों की नयी नियुक्तियां

  1. डॉ कमलेश्वर प्रसाद को सिविल सर्जन, दुमका नियुक्त किया गया है.
  2. डॉ आलोक विश्वकर्मा को सिविल सर्जन, धनबाद नियुक्त किया गया है.
  3. डॉ शंभुनाथ चौधरी को सिविल सर्जन, गुमला नियुक्त किया गया है.
  4. डॉ युगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन, देवघर नियुक्त किया गया है.
  5. डॉ राजू कच्छप को सिविल सर्जन, लोहरदगा नियुक्त किया गया है.
  6. डॉ जेएफ केनेडी को सिविल सर्जन, गढ़वा नियुक्त किया गया है.
  7. डॉ सुंदर मोहन समद को सिविल सर्जन, सिमडेगा नियुक्त किया गया है.
  8. डॉ अशोक कुमार को सिविल सर्जन, हजारीबाग नियुक्त किया गया है.
  9. डॉ रामदेव पासवान को सिविल सर्जन, साहिबगंज नियुक्त किया गया है.
  10. डॉ शेख मोहम्मद जफरुल्लाह को सिविल सर्जन, गिरिडीह नियुक्त किया गया है.
  11. डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव को सिविल सर्जन, पलामू नियुक्त किया गया है.
  12. डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा को सिविल सर्जन, पाकुड़ नियुक्त किया गया है.
  13. डॉ राजमोहन खलखो को सिविल सर्जन, लातेहार नियुक्त किया गया है.
  14. डॉ सरयू प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावां नियुक्त किया गया है.
  15. डॉ सुभाष चंद्र शर्मा को सिविल सर्जन, गोड्डा नियुक्त किया गया है.
  16. डॉ जगदीश प्रसाद को सिविल सर्जन, चतरा नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें

बिहार में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम

Jharkhand Weather: झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान मानसून, 2 जिलों से क्यों रूठा?

Shravani Mela Spl Trains: रांची रेल मंडल से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, ये है रूट और टाइम-टेबल

Gumla News: जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और छोटू नायक गुमला के जंगल से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >