झारखंड: उपजनसंपर्क निदेशकों व DPRO की ट्रांसफर-पोस्टिंग, उर्वशी पांडेय रांची की नयी डीपीआरओ, अधिसूचना जारी

झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से गुरुवार को उपजनसंपर्क निदेशकों एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. उर्वशी पांडेय रांची की नयी डीपीआरओ बनायी गयी हैं.

रांची: धनबाद की डीपीआरओ (जिला जनसंपर्क पदाधिकारी) उर्वशी पांडेय रांची की नयी डीपीआरओ बनायी गयी हैं, वहीं रांची के डीपीआरओ प्रभात शंकर को स्थानांतरित करते हुए रामगढ़ का नया जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है. पलामू प्रमंडल (मेदिनीनगर) के उपजनसंपर्क निदेशक आनंद को स्थानांतरित करते हुए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) के उपजनसंपर्क निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से गुरुवार को उपजनसंपर्क निदेशकों एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >