Transfer-Posting News: विधानसभा चुनाव से पहले थोक में ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट तैयार

Transfer-Posting News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले थोक में ट्रांसफर पोस्टिंग होने जा रही है. लिस्ट तैयार है. इसकी अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है.

Transfer-Posting News: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य सरकार ने पदस्थापन के तीन वर्ष पूरा करनेवाले अधिकारियों की सूची तैयार की है. सूची में अपने ही गृह जिला में पदस्थापित अधिकारियों के नाम भी शामिल किये गये हैं.

चुनाव आयोग ने अपने गृह जिले या पिछले चार वर्षों में तीन वर्ष एक ही जगह पर पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही सूची में शामिल अधिकारियों का तबादला 20 अगस्त तक करने के लिए कहा है.

Also Read : झारखंड में 40 अफसरों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, इन अधिकारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी

Also Read : Transfer Posting Postponed: झारखंड के 61 BDO का तबादला स्थगित, सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष विधायकों ने जतायी थी आपत्ति

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने पहली बार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को भी तीन साल तक या गृह जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया है. झारखंड सरकार के राजस्व विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों और बंदोबस्त पदाधिकारियों से सूची मांगी थी.

जिलों द्वारा राजस्व विभाग को अफसरों की सूची सौंप दी गयी है. उधर, ग्रामीण विकास, कार्मिक, गृह समेत अन्य विभागों ने भी अफसरों की सूची तैयार कर ली है. अफसरों का स्थानांतरण कर चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जायेगी.

इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नत अफसरों का पदस्थापन

दारोगा से इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नत 20 पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है. किस अधिकारी की कहां पोस्टिंग की गई है, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

  • सुधीर प्रसाद साहू को लोहरदगा
  • शिव बिहारी तिवारी को धनबाद
  • शंभू प्रसाद सिंह को धनबाद
  • मुकेश चौधरी को धनबाद
  • अजीत कुमार भारती को धनबाद
  • राजीव प्रकाश को धनबाद
  • त्रिलोचन ताम सोय को देवघर
  • पृथ्वीसेन दास को पलामू
  • विजय कुमार को गिरिडीह
  • अभिजीत गौतम को एटीएस
  • गुलशन भेंगरा को गुमला
  • सोनी प्रताप को गोड्डा
  • हरदियुस टोप्पो को देवघर
  • दयानंद सोरेन को बोकारो
  • प्रशांत कुमार को जमशेदपुर
  • संजय जनम मूर्ति को जमशेदपुर
  • संजय चंद्र उरांव को जमशेदपुर
  • मो कुद्दुस को जमशेदपुर
  • बैजनाथ कुमार को जमशेदपुर
  • पूनम कुजूर को रांची

Also Read

Transfer-Posting: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, ट्रांसफर-पोस्टिंग की पूरी लिस्ट यहां देखें

Transfer Posting in Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में 78 अफसरों का तबादला

झारखंड में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, विप्रा भाल बनीं राज्यपाल की प्रधान सचिव

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग को मिले 51 अफसर, बीडीओ की कमी होगी दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >