हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर

भाजपा की ओर से 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

अनगड़ा.

भाजपा की ओर से 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इस निमित्त कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को आयोजित हुआ. प्रभारी आरती कुजूर ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा व तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जायेगा. पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह देश के लिए हमारे त्याग, समर्पण और निष्ठा का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा फहराने का कार्यक्रम नहीं, यह राष्ट्रभक्ति को जन-जन के हृदय तक पहुंचाने वाला जनआंदोलन है. जैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान ने देशवासियों के मन में राष्ट्रगौरव, आत्मीयता और कर्तव्यबोध की भावना को प्रबल किया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, मनोज चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, विष्णु महतो, राजेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, संजय नायक, संतोष महतो, अजय भोक्ता, सोहन मुंडा, घनेनाथ महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >