Train Cancelled : इन ट्रेनों का प्रयागराज में नहीं होगा ठहराव, जान लें काम की बात

Train Cancelled : माघ मेला के लेकर रेलवे की ओर से ट्रेन सेवाओं में कुछ बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. जानें रेलवे की ओर से क्या कहा गया.

Train Cancelled : माघ मेला के लेकर रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है. धनबाद, कोडरमा, गया जंक्शन होकर चलने वाली हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव प्रयागराज से अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है. दोनों ट्रेनें मध्य फरवरी तक प्रयागराज के बदले सूबेदारगंज में रुकेंगी. हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बदलाव प्रभावी हो गया. यह ट्रेन 47 दिनों तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी. हावड़ा से सूबेदारगंज के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गयी. हालांकि अधिकतर दिनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मध्य फरवरी तक विभिन्न तिथियों में 13 दिन सूबेदारगंज में ठहराव होगा. इस ट्रेन में भी सूबेदारगंज की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. बोकारो, गोमो, कोडरमा होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में वाराणसी व प्रयागराज नहीं जायेगी. इस ट्रेन को दोनों ओर से मार्ग बदल कर चलाया जायेगा.

इन तिथियों में प्रयागराज में नहीं होगा ट्रेनों का ठहराव

रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है, इसके तहत कई ट्रेनें निर्धारित अवधि में प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस का तीन जनवरी से 14 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा, 12301 हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक जनवरी से 16 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी, 12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का दो जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा, 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस दो जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी.

यह भी पढ़ें : Indian Railway : झारखंड में इस रूट से नहीं चल रही है ट्रेन, जानें वजह

18610 लोकमान्य तिलक रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जनवरी से 13 फरवरी तक वाराणसी और प्रयागराज के स्थान पर माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मीरजापुर एवं डीडीयू जंक्शन होकर चलेगी. 18609 रांची लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस सात जनवरी से 11 फरवरी तक वाराणसी और प्रयागराज के बजाय डीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी एवं माणिकपुर होकर संचालित होगी. माघ मेले के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुचेंगे. इस वजह से मध्य फरवरी तक प्रयागराज की ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >