नामकुम में आसमान में करतब दिखा रहे हैं भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण विमान. फोटो : प्रभात खबर

रांची में एयर शो की वजह से 20 को भी बदला रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले देख लें रूट चार्ट

Traffic Route Divert for Air Show: झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित हो रहे एयर शो की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. संडे यानी 20 अप्रैल को अगर आपने भी कहीं घूमने जाने का प्लान किया है, तो पहले ट्रैफिक रूट देख लें. कहीं आप जिस रास्ते से जाने वाले हैं, उसका मार्ग भी तो नहीं बदल दिया गया है. किस रूट की गाड़ियां किधर से चलेंगी, उसका पूरा विवरण आप यहां पढ़ सकते हैं.

Traffic Route Divert for Air Show| झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित हुए एयर शो की वजह से शहर के ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया गया है. कार्यक्रम में काफी संख्या में वीआईपी के शामिल होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है. 20 अप्रैल को सुबह 6 बजे से दिन के 12 तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के रूट बदल दिये गये हैं. 20 अप्रैल को आपको किस रूट से जाना है, पूरा रूट चार्ट यहां समझ लें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये हैं परिवर्तित मार्ग

  • कुसई चौक-घाघरा रोड-सदाबहार चौक तक सभी मालवाहक वाहन एवं सवारी बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • सदाबहार चौक से खरसीदाग ओपी तक बड़े और छोटे वाहन, मालवाहक और सवारी वाहन का प्रवेश वर्जित.
  • एयरपोर्ट रोड से कुटियातू चौक की ओर जाने वाले मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट रोड पर आने वाली बड़ी और छोटी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित होगा.
  • रामपुर चौक से नामकुम चौक और सदाबहार चौक होते हुए कुटियातू चौक से खरसीदाग ओपी रोड की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा.
  • खादगढ़ा से सिमडेगा-गुमला, खूंटी जाने वाली बसें दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवे होते हुए रिंग रोड जायेंगी.
  • तुपुदाना रिंग रोड से रामपुर रिंग रोड की ओर बड़े मालवाहक नहीं जायेंगे.
  • कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भारी एवं सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा.
  • स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसें रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगी.
  • लोगों को रिंग रोड से जुड़ने वाली अन्य सड़कों से कार्यक्रम स्थल तक जाने का निर्देश दिया गया है.
  • वीआइपी, वीवीआइपी व पदाधिकारी के वाहन घाघरा रोड हाेते हुए सदाबहार चौक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें

19 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

हफीजुल हसन के बयान से झारखंड की सियासत में उबाल, बोले बाबूलाल मरांडी- खून-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री

गरमा धान तैयार, खराब मौसम के कारण हार्वेस्टर से फसल काट रहे किसान

Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

मौसम की मार : तेज हवा-बारिश संग ओलावृष्टि, कारों के शीशे, घर के एस्बेस्टस टूटे, शौचालय पर गिरा पेड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >