रांची में 2 अक्टूबर को रावण दहन से पहले ट्रैफिक में बदलाव, मेन रोड नहीं जा सकेंगे निजी वाहन

Traffic Changed for Ravan Dahan: रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मैदान में विजयदशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक रूट में कुछ परिवर्तन किया गया है. अगर आप मेन रोड से आना-जाना करते हैं, तो आपको इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि 2 अक्टूबर के लिए किये गये ट्रैफिक रूट में बदलाव से आप प्रभावित हो सकते हैं.

Traffic Changed for Ravan Dahan: विजयदशमी (Dussehra) के दिन रावण दहन की वजह से झारखंड की राजधानी रांची में आंशिक रूप से ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. मोरहाबादी और अरगोड़ा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करते हैं. उनका कारकेड किसी तरह से बाधित न हो, इसलिए ट्रैफिक में थोड़ा बदलाव किया गया है.

सीएम के आने-जानें के समय वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट

ट्रैफिक में हुए बदलाव के संबंध में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान अरगोड़ा और मोरहाबादी चौक के 50 मीटर की परिधि में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु अरगोड़ा मैदान के आसपास जगह देखकर वाहन पार्क करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोरहाबादी आने वाले इन जगहों पर पार्क करेंगे वाहन

उन्होंने कहा कि मोरहाबादी मैदान आने वाले श्रद्धालु टीआरआइ, बापू वाटिका, हॉकी स्टेडियम और वीवीआइपी मोरहाबादी मैदान के सामने वाहन पार्क करेंगे. दशमी के दिन बड़े वाहनों का रांची में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा के लिए की गयी ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रहेगी. शाम 4 बजे से दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक छोटे निजी वाहनों का प्रवेश मेन रोड में नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें

रांची में 5 जगह जलेगा रावण, कहीं लंकेश की आंख से निकलेगी चिंगारी, तो कहीं लहूलुहान होगा दशानन

Indian Railways News: अंबाला के लिए रांची से कल रात 10:45 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक करा लें सीट

झारखंड के 2 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत, 3 महीने काम करने गये थे बेंगलुरु

सिमडेगा में नकाबपोश बदमाशों ने 2 कैथोलिक पादरियों पर किया हमला, चर्च में लूट से आक्रोश, रोड जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >