आज की तस्वीरें: कल से ‘जीरो टिकट’ पर मुफ्त मैच, लंच टाइम में रथ धकेल रहे दो छात्रों की करंट से मौत समेत देखें 5 Photos

छात्रों की करंट से मौत, 'जीरो टिकट' पर मुफ्त डूरंड कप मैच, डीएसपीएमयू में हंगामा और वन रिकॉर्डिंग जैसे आज की 5 अहम तस्वीरें देखें. पूरी खबर पढ़ें.

1 / 6
आज की तस्वीरें: कल से ‘जीरो टिकट’ पर मुफ्त मैच, लंच टाइम में रथ धकेल रहे दो छात्रों की करंट से मौत समेत देखें 5 Photos
फुल स्क्रीन में देखें

आज की तस्वीरें: कल से ‘जीरो टिकट’ पर मुफ्त मैच, लंच टाइम में रथ धकेल रहे दो छात्रों की करंट से मौत समेत देखें 5 Photos

आज की तस्वीरें: कल से ‘जीरो टिकट’ पर मुफ्त मैच, लंच टाइम में रथ धकेल रहे दो छात्रों की करंट से मौत समेत देखें 5 Photos

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

लंच टाइम में रथ धकेल रहे दो छात्रों की करंट लगने से मौत

खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेनसेरा मोसीबाड़ी के पास खड़े रथ को धक्का दे रहे नौ किशोर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गये. इनमें से दो की मौत हो गयी, जबकि सात घायल हो गये. हादसा सोमवार दोपहर में हुआ है. मृतकों में श्री हरि उच्च विद्यालय तोरपा के 12वीं कक्षा के छात्र चंदन कुमार (18, स्कूल के पीछे रहनेवाला) और तेजीश्वर महतो (17, टाटी टुरा गांव का रहनेवाला) शामिल हैं.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

डीएसपीएमयू में हंगामा और तोड़फोड़

रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में सभी विषयों में सीटों की कटौती से नाराज विद्यार्थी संगठनोंने सोमवार को हंगामा किया. हालात बिगड़ते देख विवि प्रशासन ने पुलिस बुला ली, जिससे पूरा कैंपस छावनी में बदल गया. आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

झारखंड के सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में वन विभाग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी प्राकृतिक संपदा, वन्यप्राणियों एवं समृद्ध जैव विविधता से है. इनका संरक्षण तथा संवर्द्धन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. सीएम ने निर्देश दिया कि राज्य गठन के बाद से अब तक के सभी वन क्षेत्रों के टेक्निकल एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग एक माह में तैयार हो .

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कल से मिलेंगे ‘जीरो टिकट’, मुफ्त में देख सकेंगे मैच

रांची में 26 जुलाई से होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के मुकाबले देखने के लिए फुटबॉल प्रेमियों को अब सिर्फ ‘जीरो टिकट’ लेना होगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई से मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में 12 काउंटरों के माध्यम से ‘जीरो टिकट’ (निःशुल्क टिकट) का वितरण शुरू होगा. टिकट लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. टिकट वितरण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में संगठनों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्र-युवाओं के समर्थन में वाम छात्र और युवा संगठनों ने सोमवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआई) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी छात्र 20 दिनों से अनशनरत सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर आक्रोशित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >