खलारी. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर खलारी कोयलांचल में तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को विद्युत साज-सज्जा व फूलों से सजा दिया गया है. प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर, जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के करकट्टा, धमधमिया, चुरी, डकरा, राय शिवमंदिर समेत अन्य सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है. खास कर प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर एवं जानकी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचते हैं. वहीं कई शिव मंदिरों में शिव पार्वती की विवाह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन महादेव के नाम का ध्यान करने से साधक के जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है. महादेव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है.
आज महाशिवरात्रि महोत्सव, सजे शिवालय
महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर खलारी कोयलांचल में तैयारी पूरी कर ली गयी है.
