झारखंड : पत्नी से तलाक के बाद तनावग्रस्त वसीम रांची के बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूदा, ‘अनुष्का’ ने किया शिकार

Jharkhand : Ranchi के बिरसा जैविक उद्यान (Birsa Biological Park) में बाघिन अनुष्का (Tigress Anuskha) का शिकार बना युवक. बाघ ने सीधे गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, लेकिन बाघ उसे खा नहीं पाया.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा की बाघिन ‘अनुष्का’ ने बुधवार (4 मार्च, 2020) को एक युवक को अपना शिकार बना लिया. बिरसा जैविक उद्यान में यह युवक एक पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली से बाघिन के बाड़े में कूद गया. जहां युवक कूदा वहीं ‘अनुष्का’ घूम रही थी और उसने युवक को देखते ही उस पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही वसीम अंसारी की मृत्यु हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शी दैनिक मजदूर रामजीत उरांव ने बताया कि उद्यान घूमने आया यह पर्यटक सखुआ के पेड़ पर चढ़ा और वहां से कूद गया. उसे देखते ही बाघिन अनुष्का ने उस पर हमला कर दिया. रामजीत की मानें, तो बाघिन ने उसे पहले कई बार पटका और फिर उसके गले पर पंजे से वार कर दिया, जिससे वहीं उसकी मृत्यु हो गयी.

टीवी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि युवक पेड़ पर चढ़कर बाघिन के साथ या तो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था या बाघिन की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह टाइगर एनक्लोजर में गिर गया और ‘अनुष्का’ ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

बिरसा जैविक उद्यान में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लाल रंग की चेक शर्ट और जींस पैंट पहने यह युवक अकेले जू (Zoo) घूमने आया था. उसने टिकट खरीदा और गेट के अंदर घुसते ही टिकट को फाड़कर फेंक दिया. काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. टेलीविजन चैनल, न्यूज वेबसाइट्स और सोशल मीडिया में जब मृतक की तस्वीरें दिखीं, तो वसीम के परिवार वाले जैविक उद्यान पहुंचे.

इसके बाद उसकी पहचान हो पायी. मालूम हुआ कि उसका नाम वसीम अंसारी है. जियारत अंसारी का पुत्र वसीम बूटी मोड़ स्थित खिजर टोला का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बतायी गयी है. उसके दोस्तों ने बताया कि वसीम किसी गैरेज में काम करता था. पत्नी से तलाक होने के बाद से वह टेंशन में रहता था. पिछले कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. शायद इसलिए तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा.

इधर, इस लोमहर्षक घटना के बाद ओरमांझी स्थित चिड़िया घर (Zoo) में लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया. टिकट की बिक्री काफी देर तक बंद रही. 12:45 बजे फिर से टिकट की बिक्री शुरू हुई. जैसे ही टिकट की बिक्री शुरू हुई, काउंटर पर लोगों की भीड़ जुट गयी. करीब दो घंटे तक चिड़िया घर घूमने आये लोगों को गेट के बाहर ही इंतजार करना पड़ा.

ओरमांझी थाना प्रभारी ने कही ये बात

ओरमांझी थाना प्रभारी ने कहा कि युवक मृत पाया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है. मोबाइल में भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे मृतक युवक की पहचान हो सके. लोगों को वाइल्डलाइफ कानून का पालन करना चाहिए. युवक ने नियम तोड़ा. हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उसने बाड़े में छलांग क्यों लगायी.

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिली, तो वन विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने बिरसा जैविक उद्यान का दौरा किया. सीसीएफ के अलावा पीसीसीएफ, बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक डी वेंकटेश्वरलू और अन्य अधिकारियों ने 1:55 बजे चिड़िया घर का दौरा किया. अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और सुरक्षा की स्थिति का भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >