अलग-अलग हादसे में दो महिलाएं समेत तीन घायल

थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गये.

चान्हो.

थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गये. घायलों में बढ़ईया निवासी शंभू महतो (41), करकट गांव की बसंती देवी (48) व फूलमनी देवी (40) शामिल हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. पहली दुर्घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है. जिसमें बढ़इया गांव के निकट सड़क पार कर रहे शंभू महतो को एक तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया. वहीं मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे करकट गांव से बलिंद्र महतो के साथ बाइक में बसंती देवी व फूलमनी देवी करकट चौंरा जा रही थी. इसी क्रम में एक वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में असंतुलित होकर बाइक पलट गयी. जिससे सभी रोड में गिरकर घायल हो गये. हादसे में बलिंद्र महतो को भी हल्की चोटें आयी है.

टेंपो पलटा, छह लोग घायल

बुढ़मू.

उमेडंडा से पतरातू जाने के दौरान बदलूटा घाटी में टेंपो के पलटने से उमेडंडा निवासी मोहन नायक, काली नायक, पवन नायक, अंजलि देवी, मनतोरनी देवी और संगीता देवी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार उक्त सभी टेंपो से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पतरातू जा रहे थे. सूचना पाकर परिजन दुर्घटनास्थल पहुंचे और सभी को सीएचसी बुढ़मू लेकर आये. घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पांच लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया. काली नायक और संगीता देवी को पैर और सिर में गहरी चोट लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >