दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

खलारी थाना क्षेत्र के पुरानी राय स्थित सपही नदी के निकट शनिवार शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी.

पिपरवार. खलारी थाना क्षेत्र के पुरानी राय स्थित सपही नदी के निकट शनिवार शाम दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक में सवार केरेडारी थाना क्षेत्र के बटुका निवासी विंजामिन तिर्की (35), बड़कागांव निवासी रोहित तिग्गा (30) व मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा निवासी शशि गुप्ता (58) गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनो को घायलावस्था में ईलाज के बचरा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि तीनो को सिर में गंभीर चोट लगी है. इनमें विंजामिन तिर्की की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >