महाप्रबंधक कार्यालय में नहीं है पेयजल की व्यवस्था

एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर वित्त कार्यालय, सेल्स, स्टोर, कंप्यूटर और रेस्क्यू सेंटर के कार्यालय में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.

डकरा

एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर वित्त कार्यालय, सेल्स, स्टोर, कंप्यूटर और रेस्क्यू सेंटर के कार्यालय में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है. ये सभी कार्यालय से क्षेत्र की पूरी व्यवस्था संचालित की जाती है. बताया जा रहा है कि यहां पिछले पांच दिनों से पानी नहीं चल रहा है. इस भीषण गर्मी में लोग स्वयं पानी लेकर आ रहे हैं. बाहर से आनेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के मुख्य कार्मिक पदाधिकारी ज्योति कुमार ने इस मामले को लेकर असैनिक विभाग प्रमुख सुजीत रंजन से बात कर उन्हें जानकारी दी है. महाप्रबंधक कार्यालय के लोगों ने बताया कि यहां का आरओ सिस्टम खराब हो गया है. विभाग के लोगों को कई बार जानकारी देने के बाद भी ठीक नहीं किया जा रहा है. ऐसे में पानी सप्लाई के बाद भी समस्या बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >