Ranchi News : एचइसी : 50 मीटर से अधिक केबल तार की चोरी

चोरी हुई तार की कीमत है एक लाख रुपये

रांची. एचइसी में लगातार हो रही चोरी की घटना से प्रबंधन परेशान है. शुक्रवार को एक बार फिर एफएफपी के 02 शॉप से करीब 50 से 60 मीटर एल्युमिनियम तार की चोरी कर ली गयी. इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है. वहीं घटना के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. कर्मियों का कहना है कि प्लांट के मुख्य गेट पर सीआइएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था है. इसके बावजूद आये दिन चोरी की घटना हो रही है. यह कर्मियों की मिलीभगत से ही संभव है. वहीं हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि एक ओर एचइसी प्रतिदिन का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है. उस पर चोरी की घटना चिंता का विषय है. चोरी कर्मियों के साथ-साथ सीआइएसएफ के जवानों की संलिप्तता के बिना संभव नहीं है. कई बार प्लांटों में चोरी की घटना को लेकर थाना में सूचना भी नहीं दी जाती है. उन्होंने कार्मिक निदेशक और निदेशक उत्पादन से इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >