Ranchi News : प्रभात खबर कर्मी के घर दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

रांची. पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर-एक निवासी प्रभात खबर कर्मी आरआर अधिकारी के घर में रविवार की सुबह 10:45 से 11:50 बजे की बीच एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. युवक शो केस में रखा कांसा का छह ग्लास, छह थाली, 18 कटोरी के अलावा अलमीरा में रखा कैमरा व चापड़ चुरा ले गया. इस संबंध में पंडरा ओपी में शिकायत की गयी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पंडरा ओपी की पुलिस ने घटना की जानकारी ली. घर के सामने लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. फुटेज में एक युवक बर्तन को स्कूटी के सामने रख कर ले जाते हुए दिखा है. इस संबंध में आरआर अधिकारी की पत्नी ने बताया कि वह सुबह करीब 10:45 बजे रातू गयी थीं. दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली कि घर का ग्रिल खुला हुआ है. उसके बाद वह तत्काल घर लौटीं. देखा कि ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. वहीं घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. वह समझ गयीं कि घर में चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि चोर मिट्टी का गुल्लक तोड़कर सारा चेंज पैसा एक थैला में रख लिया था, लेकिन वह थैला बेड पर छूटा रहा गया. इधर, पुलिस चोर की तलाश में जुट गयी हैे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >