RIMS में 1300 CCTV के बावजूद चोरी, ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काटकर फरार; मरीज बेहाल

रांची के RIMS अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है. चोरों ने न्यूरो सर्जरी ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप चुरा लिया, जिससे गंभीर मरीजों को हो रही है दिक्कत. 1300 से ज़्यादा CCTV कैमरे होने के बावजूद यह घटना अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

रांची : रिम्स में मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है. चोरों ने न्यूरो सर्जरी ICU और स्त्री एवं प्रसूति विभाग के लेबर रूम में लगे AC का कॉपर पाइप काटकर चुरा लिया है. कॉपर पाइप, जो एसी का वह हिस्सा है और ठंडक पहुंचाने के लिए बहुत जरूरी होता है, कटने से दोनों जगहों के एसी बंद हो गये, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है. आइसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए तापमान नियंत्रित रखना जरूरी होता है. ऐसे में एसी बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ गयी है.

AC बंद होने से मरीज बेहाल, सुरक्षा पर सवाल

एक मरीज के परिजन ने बताया कि गर्मी में एसी बंद होने से उनके मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उसकी हालत और बिगड़ गई है. न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष ने कहा, "गर्मी बढ़ने से मरीजों की हालत बिगड़ रही है. हमें तत्काल एसी की मरम्मत की आवश्यकता है." वहीं, स्त्री एवं प्रसूति विभाग के अध्यक्ष ने भी रिम्स प्रबंधन से तत्काल एसी दुरुस्त कराने का आग्रह किया है.

सूत्रों के अनुसार, दोनों विभागों में लगे एसी से करीब 5 लाख रुपये मूल्य का कॉपर पाइप चोरी होने का अनुमान है. चोरी की घटना ने रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान, 9-10 सितंबर को बारिश के आसार

1300 से अधिक CCTV, बावजूद न्यूरो सर्जरी ICU से कॉपर पाइप चोरी

अस्पताल में होमगार्ड और सैप के जवान तैनात हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. रिम्स परिसर में 1,300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये. रात के सन्नाटे में, जब अस्पताल सो रहा था, चोरों ने मौका पाकर बुधवार की रात न्यूरो सर्जरी आइसीयू के सी-वन और डी-वन वार्ड से कॉपर पाइप काटा गया.

वहीं, स्त्री एवं प्रसूति विभाग (सी-टू) में गुरुवार को चोरी की घटना हुई है. यहां लेबर रूम के अलावा महिला डॉक्टरों का चेंबर भी है. रिम्स प्रबंधन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा घोटाला: स्ट्रांग रूम से बाहर निकलीं कॉपियां, एक्सपर्ट ने लिखे जवाब; आरोपियों के बयान से हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >