ओरमांझी के मां ज्वेलर्स में चोरी, मामला दर्ज
प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक पर यशोदा कांप्लेक्स के पहले मंजिल में मां ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार की देर रात करीब 1.30 बजे चोरों ने शटर काट कर चोरी की.
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक पर यशोदा कांप्लेक्स के पहले मंजिल में मां ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार की देर रात करीब 1.30 बजे चोरों ने शटर काट कर चोरी की. चोरों ने गैस कटर मशीन से शटर को काटा और अंदर प्रवेश कर चार किलो चांदी, 50 ग्राम सोना सहित 20-25 हजार रुपये नकद ले गये. दुकान संचालक विक्की सोनी ने चोरी के मामले में थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी निवासी विक्की सोनी आम दिनों की तरह शुक्रवार की संध्या दुकान बंद कर घर चला गया था. दुकान में चोरी होने की सूचना यशोदा कॉम्प्लेक्स के केयर टेकर पुरुलिया निवासी चंदन महतो ने शनिवार को अहले सुबह तीन बजे फोन कर दी. जब दुकान आकर देखा तो उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जब सीसी फूटेज की जांच की तो यशोदा कांप्लेक्स स्थित सभी दुकानों में लगे कैमरे व बैंक ऑफ इंडिया के ओरमांझी शाखा के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे मारा हुआ पाया गया. जब डिबीआर चेक किया तो चार की संख्या में चोरों को चेहरा ढंके स्प्रे मारने से पहले का चित्र कैमरे में कैद मिला. इसके बाद चोरों ने कैमरों में स्प्रे किया. इसके बाद चोरों ने चोरी कर कार में सवार होकर भाग गये. पुलिस दुकान में लगे डिबीआर जब्त कर जांच कर रही है.
सामान चोरी :
चांदी की पायल, चेन, अंगूठी, बिछिया, मंगलसूत्र, थाली, ग्लास, बाला, ब्रासलेट, कड़ा, बेरा. सोने का टॉप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान शामिल है.
फोटो, घटना की जानकारी देते संचालक विक्की सोनी.
सीसी फूटेज कैमरे में कैद चोर.B