ग्रामीणों ने पीड़ित के पुनर्वास का लिया संकल्प

एलआरडीसी के न्यायालय के आदेश पर दखल-दिहानी की कार्रवाई के तहत सिकंदर महतो का घर व दुकान तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर रविवार को मुखिया कविता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई.

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

हेसल मोड़ के समीप विगत दिनों एलआरडीसी के न्यायालय के आदेश पर दखल-दिहानी की कार्रवाई के तहत सिकंदर महतो का घर व दुकान तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर रविवार को मुखिया कविता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई. विवादित जमीन हेसल मौजा के खाता नंबर 151, प्लॉट नंबर 3573 (रकबा 20 डिसमिल) के अंतर्गत आती है. बैठक में ग्रामीणों ने सिकंदर महतो के लिए घर और शेड का निर्माण कराने का निर्णय लिया. उनके पुनर्वास और आजीविका की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने स्वेच्छा से चंदा एकत्र कर आर्थिक सहयोग की शुरुआत की है. ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से उन्हें फिर से स्थापित किया जायेगा. संचालन मुस्तफा अंसारी ने किया. मौके पर डॉ अमर कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली, पंसस शीला देवी, मदरा मुंडा, देवराज पाहान, दुर्गा महतो, विष्णु महतो, राजेन्द्र महतो, नागेन्द्र महतो, जलेश्वर महतो, सूरज नारायण महतो, रामपोदो महतो, इब्राहिम अंसारी, साकीर अंसारी, महमूद अंसारी, मिन्हाज अंसारी, अब्बास अंसारी, रामेश्वर महतो, रामनाथ मुंडा, एहसान अंसारी, प्रदीप पाहन, कैलाश महतो, संदीप गाड़ी, कृष्णा भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >