Ranchi News : बायोम इंस्टीट्यूट के सात विद्यार्थी एम्स के लिए चयनित

एमसीसी की ओर से नीट-यूजी काउंसेलिंग 2025 के पहले चरण का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

रांची. एमसीसी की ओर से नीट-यूजी काउंसेलिंग 2025 के पहले चरण का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें बायोम इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने देश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट प्राप्त किये हैं. सात स्टूडेंट्स को देश भर के विभिन्न एम्स में सीट प्राप्त हुई है. इसमें सिद्धार्थ अग्रवाल, अभिषेक कुमार कसेरा और करण भास्कर सिंह को एम्स भुवनेश्वर में सीट मिली है. वहीं, करण सिंह, शीतल प्रिया बरजो और मो ओवैस रजा को एम्स पटना में सीट अलॉट हुआ है. मारिया महमूद का चयन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नयी दिल्ली में हुआ है. जबकि एमडी तौफीक को एम्स देवघर में सीट प्राप्त हुआ है. पहले ही सीट एलॉटमेंट रिजल्ट में दर्जनों स्टूडेंट ने सरकारी कॉलेज में जगह बनायी है. संस्थान के निदेशक पंकज सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और मार्गदर्शन का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >