Ranchi News रांची फेमिना का शपथ ग्रहण समारोह

लायंस क्लब ऑफ रांची फेमिना का शपथ ग्रहण समारोह किया गया.

रांची. लायंस क्लब ऑफ रांची फेमिना का शपथ ग्रहण समारोह किया गया. मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गर्वनर संजय सिंह, शुभ्रा मजूमदार, सिद्धार्थ मजूमदार द्वारा अध्यक्ष रुपा बोस को शपथ दिलायी गयी. मौके पर पूनम आंनद, गीता प्रसाद, ज्योत्सना कल्याणी आदि मौजूद थीं.

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त से मिले आइसीएआइ के पदाधिकारी

रांची. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ), रांची शाखा के पदाधिकारियों ने बिहार व झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की. नेतृत्व शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने किया. सीए श्री केडिया ने कहा कि यह एक सार्थक व रचनात्मक संवाद रहा. इसमें कर अनुपालन, व्यावसायिक चुनौतियां, आयकर विभाग और सीए समुदाय के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर रांची शाखा के कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >