रांची. माहे रमजानुल मुबारक का चांद शुक्रवार को देखने की अपील की गयी है. एदार ए शरीया के नाजिमे आला मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि शुक्रवार को शाबान महीने 1446 हिजरी की 29वीं तारीख है. इस दिन चांद दिखायी देने की संभावना है. इसलिए सभी हजरात से अपील है कि वे चांद देखने की पूरी कोशिश करें. उन्होंने आलिम, मस्जिदों के इमाम, रूयत-ए-हिलाल कमेटियों के जिम्मेदार और मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारियों को भी तैयार रहने को कहा है.
इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी में सूचित करें
मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि यदि कहीं चांद दिखायी दे, तो तुरंत एदार ए शरीया के प्रदेश कार्यालय इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी में सूचित करें. वहीं स्थानीय जिम्मेदार धार्मिक विद्वानों और सभी जिलों में स्थापित जिला और क्षेत्रीय रुएत-ए-हिलाल केंद्रों को सूचित करें. एदार ए शरीया ने दूरदराज पर चांद नजर आने की स्थिति में शरई शहादत हासिल करने के लिए व्यापक तैयारी की है. आम लोगों से अपील की है कि वे चांद दिखने के मामले में शरीयत के काजियों के फैसले का इंतजार करें. एदार ए शरीया ने चांद की विभिन्न कमेटियों से भी अपील की है कि वे गैर शरई तरीके से कोई घोषणा न करें, बल्कि हर हाल में शरीयत की शर्तों को ध्यान में रखें.इन मोबाइल नंबरों पर सूचित करें :
91997-80992, 62025-83475, 98355-53380, 97713-38239, 99341-37121, 98013-70638, 99392-35678, 73668-54786, 70702-07995, 93344-27997, 93044-11329, 98353-65215. वहीं इमारते शरिया के मुफ्ती अनवर कासमी ने भी लोगों से चांद देखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि चांद नजर आने पर 94301-13833 और 97985-06704 पर सूचित करें.इधर, राजधानी के बाजार में सेवई की बिक्री शुरू
माह-ए-रमजान को लेकर राजधानी के बाजार में सेवई की बिक्री शुरू हो गयी है. सेवई विक्रेताओं ने कहा कि चांद रात से बिक्री में तेजी आ जायेगी. बाजार में कई तरह के लच्छे उपलब्ध हैं. रिफाइन लच्छा 100 रुपये रुपये किलो बिक रहा है, तो सफेद किमामी 120 रुपये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
