खलारी. रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक डकरा स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने की. मोर्चा की मजबूती व रैयत विस्थापित की समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही सभी परियोजना में बारी-बारी से रैयत विस्थापित की समस्याओं पर चर्चा की गयी. निदान को लेकर भी पहल करने की बात हुई. बैठक में कहा गया कि एनके एरिया की विभिन्न परियोजनाओं में रैयत विस्थापित की नौकरी मुआवजा संबंधित समस्याओं को लेकर रैयतों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. प्रबंधन जल्द से जल्द रैयतों को नौकरी मुआवजा देने का काम करें. कहा कि एरिया के केडीएच परियोजना में विश्रामपुर रैयतों की जमीन मुआवजा का लंबित है. उसपर जल्द कार्रवाई हो. वहीं, रोहिणी परियोजना विस्तारीकरण में ढुब पेटपेट के ग्रामीणों को नौकरी मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार की व्यवस्था, मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन के रैयतों को नौकरी जल्द से जल्द मिले. प्रबंधन व अंचल रैयतों को सहयोग करें ताकि नौकरी मुआवजा जल्द मिल सके. संचालन अमृत भोगता ने किया. मौके पर जगरनाथ महतो, रामलखन गंझू, नरेश गंझू, विनय खलखो, प्रभाकर गंझू, दामोदर गंझू, शिवनारायण लोहरा, सुनील यादव, शिवनाथ भोगता, ताहिर अंसारी, आनंद तुरी, अरुण यादव, विनय उरांव, प्रेम साव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
