crime news : पिता पर जानलेवा हमला करनेवाला गया जेल

मधुकम स्वर्ण जयंती नगर रोड नंबर-पांच में हुई घटना

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्वर्ण जयंती नगर रोड नंबर-पांच निवासी चुन्नू चौधरी को पिता महेंद्र चौधरी पर जानलेवा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चुन्नू चौधरी के खिलाफ उसके पिता महेंद्र चौधरी ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरा मंझला पुत्र चुन्नू चाैधरी मुझसे खाने-पीने के लिए पैसा मांगता है. पैसा नहीं देने पर वह मारपीट करता है. 12 सितंबर को उसने धारदार हथियार से मुझ पर जानलेवा हमला किया, जिससे पैर में चोट लगी और मैं बेहोश हो गया. मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >