Hockey : गीत के माध्यम से विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ियों को दी श्रद्धांजलि

द मैजिशियंस ऑफ क्वालालंपुर हुआ जारी

द मैजिशियंस ऑफ क्वालालंपुर हुआ जारी रांची. केरल के कालीकट यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर एमसी वशिष्ट ने हॉकी विश्वकप जीत की 50वीं वर्षगांठ पर द मैजिशियंस ऑफ क्वालालंपुर गीत तैयार किया है. इसे उनके शिष्य साईं गिरधर व सुपर्णा ने गाया है. इस गीत के माध्यम से उन्होंने क्वालालंपुर में 1975 में खेले गये विश्वकप के इंडिया हॉकी टीम के सदस्य रहे झारखंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल किंडो को श्रद्घांजलि दी है. ज्ञात हो कि भारत ने मार्च 1975 में क्वालालंपुर में फाइनल में पाकिस्तान को हरा कर हॉकी का विश्व कप जीता था. उसके बाद से भारत कभी भी विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >